अली सरदार जाफ़री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अली सरदार जाफ़री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 मई 2024

तू मुझे इतने प्यार से मत देख

तू मुझे इतने प्यार से मत देख
तेरी पलकों के नर्म साये में
धूप भी चाँदनी-सी लगती है
और मुझे कितनी दूर जाना है
रेत है गर्म, पाँव के छाले
यूँ दमकते हैं जैसे अंगारे

प्यार की ये नज़र रहे, न रहे
कौन दश्त-ए-वफ़ा में जाता है
तेरे दिल को ख़बर रहे न रहे
तू मुझे इतने प्यार से मत देख

- अली सरदार जाफ़री

-------------------------

हरप्रीत सिंह पुरी की पसंद