कमलजीत चौधरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कमलजीत चौधरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

अश्वमेधी घोड़ा

तुम्हें पेड़ से हवा नहीं
लकड़ी चाहिए
नदी से पानी नहीं
रेत चाहिए
धरती से अन्न नहीं
महँगा पत्थर चाहिए
पक्षी, मछली और साँप को भूनकर
घोंसले, सीपी और बांबी पर
तुम अत्याधुनिक घर बना रहे हो
पेड़, नदी और पत्थर से
तुमने युद्ध छेड़ दिया है
पाताल, धरती और अंबर से 
तुम्हारा यह अश्वमेधी घोड़ा पानी कहाँ पिएगा?

- कमलजीत चौधरी
----------------------

हरप्रीत सिंह पुरी की पसंद 

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

जिसने बंदूक बनाई

जिसने ताला बनाया
उसने चाबी भी बनाई
जिसने दीवार बनाई
उसने खिड़की भी बनाई
जिसने धुरी बनाई
उसने यात्रा भी बनाई
जिसने हवा और पृथ्वी बनाई
उसने धूप भरे जल में स्नान करके उड़ती
चिड़िया भी बनाई
जिसने बंदूक बनाई
उसने और क्या बनाया?

- कमलजीत चौधरी
-----------------------

हरप्रीत सिंह पुरी के सौजन्य से