अवतार सिंह संधु 'पाश' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अवतार सिंह संधु 'पाश' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 सितंबर 2023

सपने - हर किसी को नहीं आते

सपने 
हर किसी को नहीं आते 
बेजान बारूद के कणों में 
सोई आग को सपने नहीं आते 
बदी के लिए उठी हुई 
हथेली के पसीने को सपने नहीं आते 
शेल्फ़ों में पड़े 
इतिहास-ग्रंथों को सपने नहीं आते 
सपनों के लिए लाज़िमी है 
झेलने वाले दिलों का होना 
सपनों के लिए 
नींद की नज़र होनी लाज़मी है 
सपने इसलिए 
हर किसी को नहीं आते 

- अवतार सिंह संधु 'पाश'
---------------------

अनूप भार्गव की पसंद