हरीश करमचंदाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरीश करमचंदाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 जून 2024

पहल

बच्चों को शोर मचाने से रोको मत
बच्चों को सोने को मत कहो

बच्चे सो जाएँगे तो जागेगा फिर कौन
बच्चे चुप हो जाएँगे तो जगाएगा फिर कौन


- हरीश करमचंदाणी
---------------------

हरप्रीत सिंह पुरी के सौजन्य से 

सोमवार, 17 जून 2024

दोष

नक्शा बहुत साफ़ था
मेरे मन में था
मैं चाहता था
वह निर्दोष साबित हो
क्योंकि वह निर्दोष था
और इसीलिए यह साबित करना
बहुत मुश्किल था। 

- हरीश करमचंदाणी
---------------------

हरप्रीत सिंह पुरी के सौजन्य से 

शुक्रवार, 14 जून 2024

अनजान होना

चिड़िया को नहीं मालूम कितना मीठा गाती है
मोगरा भी है बेखबर अपनी महक से
और हवा जो बहती रहती हरदम
नहीं पता उसे कितनी ज़रुरी है वह
और आदमी जो जानता इतना इतना

अनजान होना हमेशा बुरा तो नहीं होता

- हरीश करमचंदाणी
---------------------

हरप्रीत सिंह पुरी के सौजन्य से