पद्मजा शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पद्मजा शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

सीढ़ी

जो किसी को
सीढ़ी बनाकर
ऊपर चढ़ रहे हैं

वे मुझसे कह रहे हैं
तुम कमज़ोर हो
कब से खड़ी हो
बीच रास्ते
हट जाओ

वे नहीं जानते
कि सीढ़ी के हटते ही
वे गिरेंगे

मैं
फिर भी
खड़ी रहूँगी

- पद्मजा शर्मा
---------------

संपादकीय चयन 

शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

सुंदर दुनिया

पत्थर जोड़कर
बनाई इमारत
इतनी सुंदर
देखो तो लगे
बोलती-सी

इंसानों को जोड़कर
सुंदर दुनिया
क्यों नहीं बनाता कोई।

- पद्मजा शर्मा
---------------

संपादकीय चयन