किस तरह मिलूँ तुम्हें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किस तरह मिलूँ तुम्हें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 सितंबर 2023

किस तरह मिलूँ तुम्हें

किस तरह मिलूँ तुम्हें
क्यों न खाली क्लास रूम में
किसी बेंच के नीचे
और पेंसिल की तरह पड़ा
तुम चुपचाप उठाकर
रख लो मुझे बस्ते में
क्यों न किसी मेले में
और तुम्हारी पसंद के रंग में
रिबन की शक्ल में दूँ दिखाई
और तुम छुपाती हुई अपनी ख़ुशी
खरीद लो मुझे
या कि इस तरह मिलूँ
जैसे बीच राह में टूटी
तुम्हारी चप्पल के लिए 
बहुत ज़रूरी पिन

- पवन करण।
----------------

अनूप भार्गव की पसंद