कुंभन बन पाना और बात है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुंभन बन पाना और बात है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

कुंभन बन पाना और बात है

गीत बाँचकर
मंचों पर
ताली बजवाना
और बात है
पर, गीतों में
पानी को
पानी कह पाना और बात है

सुविधाएँ
अच्छी लगती हैं
सभी चाहते हैं सुविधाएँ
सुविधा लेकर
सुविधाओं का
मोल चुकाना और बात है
गीत बाँचकर...

यूँ तो
सबकी देखा-देखी
उसने भी ऐलान कर दिया
पर
अपने ही निर्णय पर
टिककर रह पाना और बात है
गीत बाँचकर...

पदक और पैसों की
ढेरी पर चढ़कर
ऊँचे लगते हैं
लेकिन
युग-कवियों का फिर
कुंभन बन पाना और बात है
गीत बाँचकर...

- जगदीश व्योम
------------------

हरप्रीत सिंह पुरी की पसंद