कोई अधूरा पूरा नहीं होता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कोई अधूरा पूरा नहीं होता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

कोई अधूरा पूरा नहीं होता

कोई अधूरा पूरा नहीं होता
और एक नया शुरू होकर
नया अधूरा छूट जाता
शुरू से इतने सारे
कि गिने जाने पर भी अधूरे छूट जाते
 
परंतु इस असमाप्त
अधूरे से भरे जीवन को
पूरा माना जाए, अधूरा नहीं
कि जीवन को भरपूर जिया गया
 
इस भरपूर जीवन में
मृत्यु के ठीक पहले भी मैं
एक नई कविता शुरू कर सकता हूँ
मृत्यु के बहुत पहले की कविता की तरह
जीवन की अपनी पहली कविता की तरह
 
किसी नए अधूरे को अंतिम न माना जाए।
 
- विनोद कुमार शुक्ल
-----------------------

हरप्रीत सिंह पुरी की पसंद