चिड़िया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चिड़िया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

चिड़िया

महत्त्वाकाँक्षाओं की चिड़िया 
औरत की मुंडेर पर आ बैठी है 
दम साध शिकारी ने तान ली है बंदूक 
निशाने पर है चिड़िया 
अगर निशाना चूक गया 
तो औरत मरेगी!

- लीना मल्होत्रा
-----------------

हरप्रीत सिंह पुरी की पसंद 

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

चिड़िया

अनंत आकाश को लाँघती
नापती उसकी ऊँचाई को

तुम्हारे पाँव
कोमल हैं चिड़िया
नन्हे-नन्हे पाँवों से
अनंत आकाश को छूती
तुम्हारे पाँव
क्या कभी थकते नहीं

जिजीविषा तुम्हारी भी
अनंत है
समुद्र की तरह
अथाह

झील-सी गहरी
तुम्हारी आँखों में
दिखती है नूतनता की चाह

चिड़िया
क्या तुम इसी धरती की वासी हो।

- वंदना पराशर
-----------------

संपादकीय चयन