धूप का गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धूप का गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अप्रैल 2024

धूप का गीत

धूप धरा पर उतरी 
जैसे शिव के जटाजूट पर 
नभ से गंगा उतरी। 

धरती भी कोलाहल करती 
तम से ऊपर उभरी
धूप धरा पर बिखरी

बरसी रवि की गगरी, 
जैसे ब्रज की बीच गली में 
बरसी गोरस गगरी। 

फूट-कटोरों-सी मुस्काती
रूप-भरी है नगरी
धूप धरा पर बिखरी

- केदारनाथ अग्रवाल।
-----------------------