शेर कहने लगे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शेर कहने लगे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

शेर कहने लगे

किया है अपने को बर्बाद, शेर कहने लगे
जब आ गई है तेरी याद, शेर कहने लगे

ये नहर दूध की हम भी निकाल सकते हैं
मज़ा तो जब है के फ़रहाद शेर कहने लगे

न देख इतनी हिक़ारत से हम अदीबों को
न जाने कब तेरी औलाद शेर कहने लगे

बड़े बड़ों को बिगाड़ा है हमने ऐ ‘राना’
हमारे लहज़े में उस्ताद शेर कहने लगे

- मुनव्वर राना
---------------

हरप्रीत सिंह पुरी की पसंद