वर्षा हो
अन्न हो
सुख हो
शांति हो
शुभ हो
सुपुत्र हों, सुपुत्रियाँ भी
संग हो
विवाह हो
प्रेम हो
प्रेम विवाह हो
और तलाक न हो !
- अविनाश मिश्र
वर्षा हो
अन्न हो
सुख हो
शांति हो
शुभ हो
सुपुत्र हों, सुपुत्रियाँ भी
संग हो
विवाह हो
प्रेम हो
प्रेम विवाह हो
और तलाक न हो !
- अविनाश मिश्र
सुबह तीन बजे उठूँगा
तानपूरा सुनूँगा
ध्यान करूँगा
ऋचाएँ पढूँगा
रहस्यों पर सोचूँगा
सत्य को जानूँगा
प्यार को सोने दूँगा
उसे जगाऊँगा नहीं
निशब्द पुकारूँगा
काली काफी बनाऊँगा-पीऊँगा
सब कुछ बहुत धीमी गति से करूँगा
इधर-उधर जाता रहूँगा
केंद्र को केंद्र नहीं रहने दूँगा
इच्छाओं को शर्म से बाधित करूँगा
जड़ता को श्रम से
घड़ी से ज्यादा सही चलूँगा
नई किताबें शुरू करूँगा
नई कथाएँ
कम काम लूँगा
ज्यादा काम करूँगा।
- अविनाश मिश्र
मैं एक मनुष्य था
मैं एक कवि था
मुझमें कहीं एक उपन्यासकार भी था
लेकिन मुझमें कहीं एक मजदूर भी था
अगर यह मजदूर नहीं होता
तब मैं भूख से मर जाता।
- अविनाश मिश्र
मैंने किसी का अनुकरण नहीं किया
जिन्होंने किसी का अनुकरण नहीं किया
मैंने उनका अनुकरण किया
मैं मौलिक नहीं हूँ
मैंने पूर्णविराम चुराए हैं।
- अविनाश मिश्र
------------------
संपादकीय चयन