दूब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दूब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 जनवरी 2025

दूब

अदम्य जिजीविषा से भरी है दूब
उसे जमने और पसरने को
नहीं चाहिए सिर्फ़ नदी का किनारा
पत्थरों के बीच भी
सिर उठाने की जगह
ढूँढ लेती है दूब

मिट्टी से कितना भी दबा दीजिए
मौक़ा पाते ही
पनप उठती है वह
पसर जाती है
सबको मुँह चिढ़ाते हुए

जमने को अपना अधिकार मानकर
देती आ रही है वह चुनौती
अपने ख़िलाफ़ साज़िश करने वालों को
सृष्टि के आरंभिक दिनों से।

- जितेंद्र श्रीवास्तव
--------------------

संपादकीय चयन 

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

दूब

देखो न! 
सारा संसार 
समझ की हिमपात से 
ठिठुर रहा है 

कहीं भी तो 
कोई संकेत 
रहा नहीं शेष 
जीवन का! 

आओ कि 
तुम अपनी नासमझी की 
एक दूब उगाओ 

संसार को फिर से 
हरा-भरा बनाओ।

- मेधा।
-------

संपादकीय चयन